फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, purkhu, fire

Jammu News: पुरखू विस्थापित कैंप में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 12 क्वार्टर राख

Wed, 30 Oct 2024 03:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 30 Oct 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
jammu, purkhu, fire
दोपहर 12 बजे की घटना, दो दमकल वाहनों की मदद से आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। पुरखू विस्थापित कैंप में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 12 क्वार्टर राख हो गए हैं। यह घटना दोपहर 12 बजे की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दो दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक क्वार्टर में रखा पूरा सामान राख हो चुका था।
घरों से धुआं निकलते देख कर सभी लोग क्वार्टरों से बाहर निकल आए। साथ ही दमकल विभाग और दोमाना पुलिस को सूचित किया। मौके पहुंचे दो दमकल वाहनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक क्वार्टरों में रखा पूरा सामान राख हो चुका था। हालांकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारण लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। यह क्वार्टर टीन के बने हुए थे।
विज्ञापन

वहीं, शाम के समय तहसीलदार अमन कुमार आनंद और एसएचओ दोमाना राजेश्वर सिंह ने मौके पर पहुंच कर लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

पीड़ित बोले, आग से सबकुछ खत्म हो गया
कैंप में रहने वाले नवीन पंडिता ने बताया कि आग से सबकुछ खत्म हो गया है। नकदी, रिकॉर्ड, आभूषण और सामान जल गया है। हम एक बार फिर बेघर हो गए हैं। पांच से छह परिवारों के बारह क्वार्टर राख हुए हैं। उन्होंने रोष जताते हुए बताया कि जिला प्रशासन या राहत विभाग की ओर से नुकसान का आकलन करने के लिए कोई नहीं आया है। विस्थापितों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से किश्तवाड़ के बाड़वन की तर्ज पर मुआवजा देने का आग्रह किया। संतोषी ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से संज्ञान लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed