फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, protest, three feb

Jammu News: तीन फरवरी को सड़कों पर उतरेंगे व्यावसायिक प्रशिक्षक

विज्ञापन
jammu, protest, three feb
व्यावसायिक प्रशिक्षक रोजगार नीति और नियमितीकरण की कर रहे मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नियमितीकरण, कंपनियों की बजाय समग्र शिक्षा द्वारा उनकी नियुक्ति करने रोजगार नीति बनने की मांगों को लेकर जम्मू-कश्मीर के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों (वीटी) तीन फरवरी अपना विरोध व्यक्त करेंगे। प्रदेशव्यापी विरोध में वीटी सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने का दबाव बनाएंगे।
व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने कहा कि उपराज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री तक से अपनी नियमितीकरण और रोजगार की नीति बनाने की मांग की है, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। आज वीटी के सामने सड़कों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। व्यवसायिक प्रशिक्षक कौशल-आधारित शिक्षा देते हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले वोकेशनल विषय में आज बच्चे बेहतर परिणाम हासिल कर रहे हैं। कक्षा नौवीं से 12वीं में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए हैं। शिक्षक-छात्र अनुपात एक वीटी पर 100 से अधिक बच्चे होने के बावजूद लगातार 95 प्रतिशत परिणाम प्राप्त किए हैं। जम्मू-कश्मीर में विभिन्न स्कूलों में 2300 व्यावसायिक प्रशिक्षक 15 ट्रेडों में विद्यार्थियों को रोजगार परक शिक्षा दे रहे है। वर्तमान में 18 कंपनियों के तहत इन्हें नियुक्ति किया गया है। 803 स्कूलों में वोकेशनल लैब चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed