फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, protest, jammu university

Jammu News: जेयू में भागवत के बयान पर प्रदर्शन, एनएसयूआई-एबीवीपी आमने-सामने

Fri, 17 Jan 2025 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 17 Jan 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
jammu, protest, jammu university
जम्मू विश्वविद्यालय में एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच होता विवाद। संवाद
एनएसयूआई ने लगाया प्रदर्शन से पुतला छीनने और धक्का-मुक्की का आरोप
विज्ञापन

एबीवीपी ने नकारे आरोप, कहा- बतौर छात्र किया प्रदर्शन का विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू युनिवर्सिटी के मेन गेट पर वीरवार को एनएसयूआई की ओर से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर किए प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पुतला छीनने और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया।
वहीं, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोपों को नकार दिया। साथ ही कहा कि प्रदर्शन का विरोध बतौर छात्र किया है। उधर, सिक्योरिटी गार्डों ने बीचबचाव कर मामले को शांत शांत करवाया। यह मामला वीरवार दोपहर एक बजे का है। एनएसयूआई के अनुसार जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में प्रदर्शन के लिए पुतला बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ता मैदान में पहुंचे और विरोध करने लगे। इस दौरान दोनों गुटों में कहासुनी हो गई, जिसने जल्द ही विवाद का रूप ले लिया। दोनों तरफ से जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। इस दौरान पुतले की छीना झपटी के बाद दोनों गुटों में धक्का-मुक्की हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि उसे शांत करने के लिए जेयू के सुरक्षा कर्मियों को बीचबचाव करना पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगर किसी को आपत्ति थी तो करनी चाहिए थी बात : लखोत्रा
एनएसयू्आई के राज्य अध्यक्ष अजय लखोत्रा ने बताया कि पार्टी की ओर से वीरवार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन रखा गया था। इसकी तैयारी जम्मू इकाई की ओर से विवि के क्रिकेट मैदान में चल रही थी। प्रदर्शन जेयू के मुख्य गेट के बाहर होना था।तभी एबीवीपी कार्यकर्ता वहां पंहुचे पुतले को छीनने लगे। इससे विवाद शुरू हो गया और बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि यदि किसी को प्रदर्शन से आपत्ति थी तो वह बात कर सकता था। लेकिन, एबीवीपी की ओर से की गई जोर जबरदस्ती असहनीय है।


एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को रोका तो शुरू कर दी धक्का-मुक्की : शिवम
जम्मू विश्वविद्यालय की एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष शिवम शर्मा ने बताया एनएसयूआई साजिश के तहत आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को गलत दिखाकर देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। उनके प्रदर्शन का बतौर छात्र विरोध किया गया। उन्होंने एनएसयूआई पर प्रदर्शन के लिए बाहरी लोगों और बोतल में पेट्रोल लेकर आने का आरोप लगाया। यह नियमों के खिलाफ है और कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जब एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को ऐसा न करने के लिए कहा गया तो उन्होंने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इससे बात बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed