{"_id":"67abb9a9673c706da0022e29","slug":"jammu-political-national-conference-jammu-news-c-10-jmu1040-543732-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के पूर्ण राज्य के दर्जा को बहाल करने में केंद्र जानबूझकर कर रहा देरी : गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के पूर्ण राज्य के दर्जा को बहाल करने में केंद्र जानबूझकर कर रहा देरी : गुप्ता
विज्ञापन
नेकां में शामिल हुए लोगों के साथ प्रांतीय अध्यक्ष व अन्य फोटो नेकां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने केंद्र से जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने को कहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर इस प्रक्रिया में देरी कर रही है। इससे प्रदेश की लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर और विकास बाधित हो रहा है।
मंगलवार को शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में आयोजित एक कार्यक्रम में अध्यक्ष भाजपा नगर समिति रामनगर सहित अन्य लोग पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान रतन लाल गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार के पास काम करने के लिए सारे अधिकार होना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में दोहरी सत्ता संरचना फैसले लेने में बाधाएं हो रही हैं।
केंद्र सरकार ने संसद और सर्वोच्च न्यायालय में प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की बात कही है। इसमें केंद्र सरकार की निष्ठाहीनता को उजागर करती है। पार्टी में शामिल होने वालों में मकान लाल, पूर्व अध्यक्ष भाजपा नगर समिति रामनगर, रामनगर के राज कुमार और रगबीर शामिल थे।
विज्ञापन
इस दौरान मौजूद नेताओं में विजय लोचन अध्यक्ष एससी सेल, राकेश सिंह राका उपाध्यक्ष मध्य जोन, विजय लक्ष्मी दत्ता वरिष्ठ नेता, अब्दुल कयूम भागवा जिला अध्यक्ष डोडा ग्रामीण (भद्रवाह) व अन्य लोग मौजूद रहे।