{"_id":"680413652cc80473290016ed","slug":"jammu-political-meeting-jammu-news-c-10-lko1027-592989-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातीय समुदाय को बेहतर सुविधाएं देने को सरकार बचनबद्ध : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातीय समुदाय को बेहतर सुविधाएं देने को सरकार बचनबद्ध : राणा
विज्ञापन
जल मंत्री लोगों की समस्याओं को सुनते हुए
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जनजातीय समुदाय को बेहतर सुविधाएं देने को सरकार बचनबद्ध है। यह बातें जल शक्ति, वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने शनिवार को पंचायत भवन में विभिन्न जिलों से आए समुदाय के लोगों से बातचीत में कहीं।
इस मौके पर जम्मू, उधमपुर, रियासी, कठुआ से आए जनजातीय लोगों ने समस्याएं उजागर कर समाधान की अपील की। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों को आश्वासन दिया कि समाधान के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। उधमपुर से चौधरी दाऊद ने क्षेत्र में पानी की कमी का मुद्दा उठाया। साथ ही बताया कि गुज्जर बस्ती में सड़क सुविधाओं का अभाव है।
अधिवक्ता महमूद रिजवी ने जनजातीय के लिए शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हमें शिक्षा पर अधिक जोर देने की जरूरत है। डीडीसी डंसाल शमीम बेगम ने अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सिद्दड़ा से शमा अख्तर ने शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि लोगों के उत्थान के लिए शिक्षा तक पहुंच में सुधार की दिशा में और अधिक प्रयास शुरू किए जाने चाहिए।