फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, police crime, history sheet

Jammu News: ड्रग तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 55 की हिस्ट्रीशीट खोली

विज्ञापन
jammu, police crime, history sheet
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। ड्रग तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने जिले के 55 तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। ये सभी आदतन ड्रग तस्कर हैं, जिनके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। सोमवार को ही जिला प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता शिविरों की शुरुआत भी की गई थी। ऐसे में पुलिस की ये कार्रवाई नशे के खिलाफ एक बड़ी चोट मानी जा रही है।
हिस्ट्रीशीट में इन अपराधियों के आपराधिक इतिहास को दर्ज किया गया है। मुख्य रूप से ड्रग से संबंधित अपराधों और एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों का उल्लेख किया गया है। इनमें से कई अपराधियों के खिलाफ पहले भी कानूनी कार्रवाई हो चुकी है। कई की गिरफ्तारी हो चुकी है। कई अपराधी ऐसे भी हैं जो जेल में बंद होने के बावजूद नशे की तस्करी से जुडी गतिविधियों में शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने साल 2024 में 300 तस्करों को किया गिरफ्तार
साल 2024 में पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस के तहत 200 एफआईआर दर्ज की थीं। इनमें से 153 एफआईआर अकेले हेरोइन से जुड़े मामलों में की गईं। इसके साथ ही एनडीपीएस एक्ट में सालभर में 300 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 246 तस्कर हेरोइन की तस्करी में लिप्त थे। इसके साथ ही सालभर में तस्करों से करीब 43 किलो हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पुलिस ने नशे की तस्करी में लिप्त 83 वाहन भी जब्त किए। इसके अलावा पुलिस ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत 19 आदतन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। नशीली दवाओं के चार हॉटस्पॉट को ध्वस्त करने की कार्रवाई भी पुलिस ने की। पुलिस ने सालभर में ड्रग तस्करों की करीब चार करोड़ 80 लाख से ज्यादा की संपत्तियां भी जब्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग तस्करी में लिप्त पुलिसकर्मी भी किए जा चुके हैं गिरफ्तार
जिले में ड्रग तस्करी की घटनाओं में लिप्त पुलिसकर्मी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साल 2024 के दिसंबर महीने में पुलिस ने 12वीं बटालियन, श्रीनगर में तैनात कांस्टेबल मोहम्मद मुख्तियार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जम्मू में ड्रग की तस्करी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय मुख्तियार के पास से हेरोइन भी बरामद की गई। मामले में मोहम्मद मुख्तियार के खिलाफ बख्शी नगर थाने में एफआईआर दर्ज करने के साथ ही उसे निलंबित कर दिया गया था। इसी तरह नवंबर महीने में पुलिस ने क्राइम ब्रांच में तैनात कांस्टेबल परवेज खान के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया था। परवेज अपनी दो पत्नियों नरगिस भट और परवीन अख्तर के साथ मिलकर हेरोइन की तस्करी करता था। परवेज के यहां से पुलिस ने 33 ग्राम हेरोइन, ढाई लाख नकद के साथ 22 मोबाइल फोन और वजन नापने की मशीन भी बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed