{"_id":"67fd76469dcc13bb850e2b36","slug":"jammu-pm-tour-katra-meeting-security-jammu-news-c-10-lko1027-589542-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पीएम के कटड़ा दौरे से पहले ड्रोन से बढ़ाई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पीएम के कटड़ा दौरे से पहले ड्रोन से बढ़ाई निगरानी
विज्ञापन
आंतकरोधी अभियान होंगे तेज, डीजीपी ने जांची सुरक्षा व्यवस्था, अधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 अप्रैल के दौरे और जम्मू संभाग में हाल में हुई आतंकी घटनाओं के बाद सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इसमें सभी इलाकों में आंतकरोधी अभियान चलाने व आपरेशन को प्रमुखता देने का निर्देश दिया। उधर, कटड़ा में प्रधानमंत्री के दौरे से पहले ड्रोन से निगरानी बढ़ाई गई है।
दोपहर बाद चार बजे बैठक शुरू हुई। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटड़ा दौरे के दौरान सुरक्षा तंत्र की मजबूती पर विशेष ध्यान रहा। इस दौरान हर संभावित खतरे, कटड़ा से बनिहाल तक सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने पर विस्तृत बातचीत हुई। ड्रोन से ट्रैक पर नजर रखने के साथ, बम व डॉग स्क्वाॅयड की तैनाती, कटड़ा शहर पीएम के जनसभा के दौरान सुरक्षा को पुख्ता बंदोबस्त करने का निर्देश दिया।
एसएसपी रियासी, रामबन को अपने जिलों में रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ-साथ संदिग्धों पर विशेष नजर बनाए रखने को कहा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्रि में चौकी बढ़ाने के साथ-साथ अन्य राज्यों से आने वाहनों पर विशेष नजर करने को कहा गया। बता दें की अप्रैल 2022 में प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सुरक्षाबलों ने दो जैश के फिदायीन आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन
बैठक में सभी संभावित खतरों पर चर्चा हुई और उनसे निपटने के लिए पुलिस द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की। बता दें की 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटड़ा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री उधमपुर से विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल तक हेलिकॉप्टर में जाएंगे। वहां चिनाब पुल और अंजी पुल का उद्घाटन करने के बाद कटड़ा पहुंचेंगे।
ऐसे में इस पूरे सेक्शन पर सुरक्षा को पुख्ता किया गया है। डीजीपी सोमवार को सुबह सांबा जिले में अपराध व सुरक्षा की समीक्षा बैठक की थी। इसके तुरंत बाद वह पुलिस मुख्यालय जम्मू पहुंचे थे जहां उन्होंने इस उचच स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी।