{"_id":"625d19c186e8b36915423cc3","slug":"jammu-phe-dailywager-workers-protest-at-lieutenant-governor-office-slight-scuffle-with-the-police-happened","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: डेलीवेजर कर्मचारियों ने किया उपराज्यपाल कार्यालय का घेराव, पुलिस के साथ हुई हल्की धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: डेलीवेजर कर्मचारियों ने किया उपराज्यपाल कार्यालय का घेराव, पुलिस के साथ हुई हल्की धक्का-मुक्की
Mon, 18 Apr 2022 01:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 18 Apr 2022 01:27 PM IST
सार
पीएचई डेलीवेजर कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारी उपराज्यपाल कार्यालय घेराव करने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान कर्मचारियों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई।
विज्ञापन
PHE Employee Protest Jammu
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर में पीएचई डेलीवेजर कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी उपराज्यपाल कार्यालय घेराव करने के लिए आगे बढ़े। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरीकेड को तोड़ कर आगे बढ़ने की कोशिश की। कर्मचारियों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान उन पर हल्का बल प्रयोग भी किया और उनके कुछ साथियों को पुलिस ने पकड़ा भी है। इसे लेकर वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने बताया कि जम्मू में 22 हजार और कश्मीर 10 हजार के करीब कर्मचारी काम कर रहे हैं। वे लंबे समय से सरकार से उनकी समस्याओं को हल करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, अब तक इन्हें हल नहीं किया गया है।
विज्ञापन