फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Pathankot highway closed for the second day, warning of heavy rain in some parts today

मौसम अपडेट: जम्मू-पठानकोट हाईवे दूसरे दिन भी बंद, आज कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, अमरनाथ यात्रा जारी

Fri, 21 Jul 2023 02:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 02:02 AM IST
सार

कठुआ के हीरानगर के पास तरनाह नाले पर बने पुल के धंस जाने से जम्मू-पठानकोट हाईवे वीरवार दूसरे दिन भी बंद रहा। वाहनों की आवाजाही के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। 

विज्ञापन
Jammu-Pathankot highway closed for the second day, warning of heavy rain in some parts today
जम्मू-पठानकोट हाईवे पर बने पुल पर आए दरार - फोटो : PTI

विस्तार

जम्मू कश्मीर में बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बाद वीरवार को मौसम लगभग साफ रहा। इससे जम्मू समेत कई जिलों में तपिश का अहसास हुआ। कठुआ की बनी तहसील में आठ लोगों की मौत तथा संपत्ति को भारी नुकसान का जिला प्रशासन की ओर से आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन


कठुआ के हीरानगर के पास तरनाह नाले पर बने पुल के धंस जाने से जम्मू-पठानकोट हाईवे वीरवार दूसरे दिन भी बंद रहा। वाहनों की आवाजाही के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। छोटे तथा बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। मां वैष्णो देवी की चॉपर सेवा लगातार प्रभावित है।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा सुचारु रूप से जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी 24 जुलाई तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश का अहसास हुआ। दोपहर को सीधी धूप शरीर में सुईयां चुबोने का काम कर रही थी।

मौसम साफ रहने से पारे में उछाल आया और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 34.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी मौसम साफ रहा।


राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 29.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed