{"_id":"67a911db338e36c8a307c3e0","slug":"jammu-pareskha-pe-charcha-jammu-news-c-10-lko1027-542355-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: परीक्षा पे चर्चा आज, शिक्षक भवन में लाइव देख सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: परीक्षा पे चर्चा आज, शिक्षक भवन में लाइव देख सकेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। परीक्षा पे चर्चा का आठवां संस्करण सोमवार को है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों से लाइव बातचीत करेंगे। जम्मू संभाग का कार्यक्रम टीचर भवन जम्मू में सुबह 11 बजे से होगा। इसमें संभाग के विभिन्न स्कूलों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री से मिली प्रदेश के दो छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसमें उधमपुर और राजोरी से एक-एक छात्र है। समग्र शिक्षा की ओर से जम्मू के टीचर भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्यसचिव एसीएस शिक्षा शांतमनू मुख्य अतिथि रहेंगे। इस दौरान बच्चे व उनके अभिभावक प्रधानमंत्री को सुन सकेंगे। जम्मू संभाग के सभी स्कूल जिला डाइट स्तर पर कार्यक्रम होगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू, समग्र शिक्षा, जिला डाइट और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग इसको लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।