फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Pakistan violates ceasefire by firing in RS Pura sector

Jammu: पाकिस्तान ने आरएस पुरा सेक्टर में गोलियां बरसाकर तोड़ा संघर्ष विराम, बीएसएफ ने की जवाबी कार्रवाई

Thu, 13 Apr 2023 06:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Apr 2023 06:08 AM IST
सार

बीएसएफ की ओर से जारी बयान के अनुसार, पाकिस्तानी रेंजर्स ने मंगलवार सुबह 8:30 बजे आरएस पुरा सेक्टर में गेट नंबर 59 के पास स्थित कुंजपुर पोस्ट से भारतीय सुशील बीओपी क्षेत्र की ओर 18 राउंड फायर किए। बीएसएफ जवानों ने भी फायरिंग का माकूल जवाब दिया है।

विज्ञापन
Jammu Pakistan violates ceasefire by firing in RS Pura sector
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान रेंजर्स ने आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फायर कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। बीएसएफ की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के बाद सीमा पार शांति छा गई। बाद में जीरो लाइन पर स्थित एमके (अल्ला माई दे कोठे) पोस्ट के पास दोनों पक्षों के बीच फ्लैग मीटिंग भी हुई। इसमें भारतीय पक्ष ने रेंजर्स पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


बीएसएफ की ओर से जारी बयान के अनुसार, पाकिस्तानी रेंजर्स ने मंगलवार सुबह 8:30 बजे आरएस पुरा सेक्टर में गेट नंबर 59 के पास स्थित कुंजपुर पोस्ट से भारतीय सुशील बीओपी क्षेत्र की ओर 18 राउंड फायर किए। बीएसएफ जवानों ने भी फायरिंग का माकूल जवाब दिया है। पाकिस्तान की ओर से फॉयरिंग बंद होने पर जवान लौट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed