फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Now police rifles will be kept in racks safe from double locks and theft

Jammu : अब थानों में सुरक्षित रहेंगे हथियार, दोहरे ताले वाली विशेष रैक बनवाने के आदेश, लगेगा एंटी थेफ्ट अलार्म

Thu, 13 Jul 2023 04:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Jul 2023 04:51 AM IST
सार

विभाग राइफलों के लिए चोरी से पूरी तरह सुरक्षित रैक बनवाएगा। ऐसे 120 रैक बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय का आदेश जारी किया है। हर रैक में 20 राइफलों को रखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Jammu: Now police rifles will be kept in racks safe from double locks and theft
demo pic... - फोटो : social media

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस की राइफलों की चोरी से बचाने के लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। विभाग राइफलों के लिए चोरी से पूरी तरह सुरक्षित रैक बनवाएगा। ऐसे 120 रैक बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय का आदेश जारी किया है। हर रैक में 20 राइफलों को रखा जा सकेगा। बता दें कि बहुत बार ऐसी घटनाएं हुई हैं कि पुलिस बैरकों से हथियारों को चोरी कर लिया गया। इसमें कई मामले ऐसे भी थे जिसमें पुलिस के अपने कर्मियों ने ही हथियारों को चुरा लिया। नई व्यवस्था के बाद इन पर रोक लगेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह रैक द्वि स्तरीय (टू टियर) होगा, साथ ही इसमें डबल लाॅक और एंटी थेफ्ट अलार्म डिवाइस भी होगा। डिवाइस के कारण चोरी का प्रयास होते ही अलार्म बजेगा और सभी को सावधान करेगा। इस रैक में इंसास, फिक्स बट और साइड फोल्डिंग बट वाली एके- 47, कारबाइन, एसएलआर, एम पी 5 आदि गन को रखा जा सकेगा।
विज्ञापन


इस रैक को कुछ इस तरह से तैयार किया जाएगा कि इसमें राइफलों को रखते हुए स्क्रैच भी नहीं आएगा। राइफलों को मैगजीन बाक्स के साथ रखा जा सकेगा। बताया जा रहा है कि यह रैक पहले पुलिस मुख्यालय के पास जाएंगी और इसके बाद इनको जरूरत के हिसाब से थानों की बैरकों में रखा जा सकेगा। यह रैक एक बड़ी चेन के साथ जमीन से संबद्ध कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अपने कर्मियों ने ही चुराई राइफलें
बता दें कि वर्ष 2018 में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा से एक पुलिस कांस्टेबल शाकूर अहमद ने 4 एके 47 राइफलें चुरा लीं। वहीं 2017 में कश्मीर के बडगाम जिले से कांस्टेबल नवीद मुश्ताक ने 4 एके 47 चुराईं और वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया। वर्ष 2018 में राजोरी जिले में पुलिस बराक से दो आतंकियों ने राइफलें चुरा लीं।


कश्मीर में मिलेगा सबसे अधिक फायदा
कश्मीर में ऐसे मामलों की अधिकता को देखते हुए यह रैक यहां पुलिस विभाग के लिए मददगार साबित होंगे। यहीं नहीं, इन राइफलों को यदि कोई भी चोरी करने की कोशिश करेगा तो उसका उसी समय पर पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed