फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu news,electercity

शहरों में शाम सात बजे तक नहीं होगी अब बिजली कटौती

विज्ञापन
jammu news,electercity
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के शहरी इलाकों में अब शाम सात बजे तक बिजली कटौती नहीं होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी तय शेड्यूल के हिसाब से बिजली कट लगेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर दो बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इसके बाद कट लगने का क्रम जारी होगा। शहरों में जिस दिन बिजली उपलब्धता कम होगी, उसी दिन जारी शेड्यूल के हिसाब से कट लगाए जाएंगे। इसके लिए बिजली निगम ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बीते तीन दिन से प्रदेश में बिजली आपूर्ति में बढ़ोतरी हुई है। इस कारण कटौती से काफी राहत मिली है। रविवार को भी कम समय के लिए ही कट लगे। जम्मू शहर में भी लोगों को दस से 15 मिनट के ही कट सहन करने पड़े हैं। बिजली आपूर्ति के लिए शेड्यूल समय में अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारी भी पूरी निगरानी कर रिपोर्ट भेजेंगे। पहले बिजली जम्मू संभाग की बात करें तो पहले 600 मेगावाट तक ही मिल पा रही थी। इस कारण लंबे कट लग रहे थे। अब 900 मेगावाट के आसपास बिजली मिल रही है। बिजली निगम जम्मू के मुख्य अभियंता प्रदीप सेठ ने बताया कि रविवार को जम्मू संभाग में एक हजार मेगावाट के करीब लोड रहा है।
विज्ञापन

लगभग दो हफ्तों समय से हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान थे। रविवार को कम समय के लिए बिजली बंद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। आने वाले दिनों में जरूरत के हिसाब से बिजली आपूर्ति होती है तो कटौती का समय कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शहरी इलाकोें में बिजली कटौती शाम सात बजे तक नहीं की जाएगी। बिजली लोड बढ़ने पर ही कटौती होगी। मौजूदा समय में पहले की अपेक्षा ज्यादा बिजली मिल रही है। रविवार को भी लोगों को राहत दी गई है।
- शिव आनंद त्याल, एमडी, बिजली निगम, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed