{"_id":"677919c9709333653809420b","slug":"jammu-news-crackdown-on-heroin-smuggling-in-jammu-police-arrested-six-accused-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में हेरोइन की तस्करी पर शिकंजा, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में हेरोइन की तस्करी पर शिकंजा, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sat, 04 Jan 2025 04:52 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 04 Jan 2025 04:52 PM IST
सार
जम्मू में पुलिस ने तीन स्थानों से छह नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 50 ग्राम हेरोइन और चिट्टा बरामद किया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
विस्तार
पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से चार नशा तस्करों को पकड़ा। इनकी तलाशी लेने पर हेरोइन बरामद हुई। इस पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहला मामला बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में सामने आया। यहां दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 29.78 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पुलिस पार्टी ने एक फैक्ट्री के पास लगाए गए नाके पर स्विफ्ट डिजायर कार(जेके04जे-8832) को रोका। जांच के दौरान वाहन में बैठे दो व्यक्तियों के कब्जे से लगभग 29.38 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान जाविद अहमद लोन और शाकिर अहमद डार के रूप में हुई है। दोनों हुमहामा तहसील जिला बडगाम के हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरा मामला बिश्नाह क्षेत्र का है। पुलिस ने यहां चिट्टे के साथ दो नशा तस्करों को पकड़ा। जानकारी के अनुसार बिश्नाह पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान सिकंदरपुर कोठे में नाके पर मोटरसाइकिल सवार की पुलिस ने तलाशी ली। इस दौरान सात ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान शौकत अली उर्फ शौंकू और खादिम हुसैन उर्फ तूडिया निवासी सिकंदरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।तीसरा मामला बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र में आया। पुलिस ने यहां भी 13 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को पकड़ा। यहां गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया था। इस दौरान जेके 02बीडब्ल्यू6500 वाहन के चालक को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। वाहन में सवार दो युवक करुणेश शर्मा निवासी सरवाल जम्मू और जाहिद हुसैन निवासी लेह के पास 13 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।