फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, national school games

Jammu News: जम्मू-कश्मीर ने महाराष्ट्र की टीम को 3-1 से हराया

विज्ञापन
jammu, national school games
खेल गांव  नगरोटा में जारी फुटबॉल चैंपियन​शिप के दौरान खेलते ​खिलाड़ी फोटो आयोजक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। टीमवर्क की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने महाराष्ट्र को कड़े मुकाबले में हराया, जबकि अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और झारखंड ने बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत दर्ज की।
सैनिक स्कूल नगरोटा और खेल गांव नगरोटा में जारी 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के तीसरे दिन फुटबॉल अंडर-17 बालक वर्ग में 28 मैच खेले गए।
खेल गांव नगरोटा में मेजबान जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र के बीच एक कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
मेजबान जम्मू-कश्मीर ने महाराष्ट्र को 3-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टीम के लिए अयान बिलाल ने दो, जबकि मुजामिल लतीफ ने एक गोल किया।
चैंपियनशिप में हुए मुकाबलों में मणिपुर ने आईपीएससी को 2-1 से हराया। दिल्ली ने सीआईएसई को 2-0 से हराया। असम ने लक्षद्वीप को 2-1 से, पश्चिम बंगाल ने केवीएस को 8-1 से हराया।
विज्ञापन

सैनिक स्कूल नगरोटा के ग्राउंड दो में हुए मुकाबलों में मध्य प्रदेश ने तेलंगाना को 2-0, मेघालय ने सीबीएसई को 5-0, कर्नाटक ने डीएनएचडी को 6-0 और पंजाब ने मणिपुर को 2-0 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल गांव नगरोटा में हुए मुकाबलों में अरुणाचल प्रदेश ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ को पर 14-0 से बड़ी जीत हासिल की। झारखंड ने आंध्र प्रदेश को 8-0 और जम्मू और कश्मीर ने महाराष्ट्र 3-1 से हराया।
पंजाब ने केवीएस को 6-0, हरियाणा ने पुडुचेरी पर 12-0 और तमिलनाडु ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ को 7-3 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed