फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, national school games

Jammu News: वुशू प्रतियोगिता का आगाज, आज से खेले जाएंगे मुकाबले

विज्ञापन
jammu, national school games
68वें नेशनल स्कूल गेम्स के तहत इंडोर कॉम्लेक्स भगवती नगर में वजन और ड्रा के अनुसार होंगे मुकाबले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इंडोर कॉम्प्लेक्स भगवती नगर में 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के तहत शुक्रवार को अंडर-17 वुशू प्रतियोगिता का आगाज हुआ। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्कूल खेलों की एक महीने तक चलने वाली शृंखला का हिस्सा है।
इसमें जूडो, तलवारबाजी, वुशू और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर युवा सेवा एवं खेल विभाग के महानिदेशक राजिंदर सिंह तारा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वजन और ड्रा के आयोजन के बाद शनिवार से इंडोर कॉम्प्लेक्स में ही मुकाबले शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद वुशू खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर से एकमात्र द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कुलदीप हांडू और प्रतिष्ठित वुशू खिलाड़ी सूर्य भानु प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। इस खेल महाकुंभ में असम, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, विद्या भारती और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभारंभ समारोह में जम्मू-कश्मीर युवा सेवा एवं खेल विभाग के संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश, उप निदेशक जितेंद्र मिश्रा, लेखा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुखदेव राज शर्मा, जाफर हुसैन और हरविंदर कौर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed