Jammu Narwal Blast: पाकिस्तानी आतंकियों ने आरिफ से करवाए धमाके, साजिशकर्ता से पहली बार परफ्यूम आईईडी बरामद
जम्मू के नरवाल इलाके में हुए आईईडी धमाकों की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता रियासी निवासी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीजीपी ने बताया कि उसने धमाके पाकिस्तानी आतंकियों के कहने पर किए थे। वह सरकारी स्कूल में शिक्षक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू पुलिस ने नरवाल इलाके में हुए दो धमाकों के मुख्य साजिशकर्ता को पकड़ लिया है। उसके पास से आईईडी भी बरामद की गई है। पता चला है कि आरोपी ने धमाके पाकिस्तानी आतंकियों के कहने पर किए थे। वह कटरा बस में हुए धमाके में भी शामिल था। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि नरवाल मंडी में 20 जनवरी को दो बम रखे गए थे।
21 जनवरी को बीस मिनट के अंतराल पर इन पर विस्फोट किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ सकें। पहली आईईडी विस्फोट में नौ लोग घायल हुए थे। पुलिस की विशेष टीम ने गहन जांच के बाद एक आतंकी आरिफ को गिरफ्तार किया है। वह तीन साल से पाकिस्तानी दहशतगर्दों के संपर्क में था।
फरवरी 2022 में शास्त्री नगर में हुए आईईडी धमाके में भी आरिफ का ही हाथ था। कटरा बस में आईईडी लगाकर धमाका भी इसी आतंकी ने किया था। डीजीपी ने बताया कि पहली बार परफ्यूम आईईडी बरामद किया है। इससे पहले इस प्रकार की आईईडी बरामद नहीं की गई है। अगर कोई इसे दबाने या खोलने की कोशिश करेगा तो आईईडी विस्फोट कर देगा। उस आईईडी को स्पेशल टीम निष्क्रिय करेगी।
पाकिस्तान शांति भंग करना चाहता है
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद फैलाने और दुनिया भर में सैकड़ों बेगुनाह लोगों को मारने के लिए बदनाम है। जम्मू-कश्मीर पिछले कुछ समय से उसके निशाने पर है। वे (पाकिस्तान) जम्मू-कश्मीर में लोगों के बीच एक सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना चाहते हैं।
आतंकी आरिफ है सरकारी स्कूल में शिक्षक
नरवाल इलाके में दो आईडी धमाके करने वाला मुख्य आरोपी रियासी का रहने वाला है। उसकी पहचान आरिफ के तौर पर हुई है। वह एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है। वर्ष 2016 से उसे शिक्षा विभाग में बतौर स्थायी शिक्षक के तौर पर नियुक्ति मिली थी।
उसका मामा कमर पाकिस्तान के कराची में रहता है। रियासी का ही रहने वाला अन्य आतंकी कासिम भी पाकिस्तान में है। इसी के संपर्क में आरिफ 2019 से है। कासिम के इशारे पर ही आरिफ ने कटरा से आ रही बस में आईईडी लगाकर ब्लास्ट किया था।
जम्मू के शास्त्री नगर और नरवाल में धमाके भी इसी ने करवाए हैं। पिछले दो सालों में आरिफ ने तीन धमाकों को अंजाम दिया। उसके पास से परफ्यूम आईईडी भी बरामद हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.