फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Nagrota terrorist attack, Sameer has taken more than 20 terrorists to Kashmir

जम्मू-नगरोटा आतंकी हमलाः अबतक 20 से ज्यादा आतंकियों को कश्मीर ले जा चुका है समीर

Sat, 01 Feb 2020 11:03 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 01 Feb 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Jammu Nagrota terrorist attack, Sameer has taken more than 20 terrorists to Kashmir
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

नगरोटा हमले का मुख्य हैंडलर समीर डार काफी समय से कठुआ और सांबा बॉर्डर से आतंकियों को कश्मीर ले जा रहा था। वह अब तक 20 से अधिक आतंकियों को इसी तरह से ट्रक में कश्मीर पहुंचा चुका है। इसका खुलासा पकड़े गए आतंकियों के हैंडलर समीर डार से पूछताछ में किया है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि समीर डार लंबे समय से जैश के लिए काम कर रहा है। समीर का भाई मंजूर डार 2016 में एक आतंकी हमले में मारा गया था। जबकि 2019 में समीर के चचेरे भाई आदिल ने पुलवामा हमले को अंजाम दिया। पुलवामा हमले में भी आदिल का समीर ने साथ दिया था। बताया जा रहा है कि समीर ही जम्मू से ट्रक लेकर कश्मीर जा रहा था।

विज्ञापन

रात को ही शुरू कर दी थी वाहनों की जांच

आतंकियों का मारा जाना एक बड़ी कामयाबी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस के पास हमले के पहले से इनपुट थे। पुलिस के खुफिया तंत्र के पास इसकी जानकारी थी कि कुछ आतंकी कठुआ जिले के बॉर्डर से घुसपैठ करने के बाद कश्मीर जाने की फिराक में हैं। तभी पुलिस ने गुरुवार की रात को ही वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी थी। कश्मीर जाने वाले अधिकतर वाहनों को रोक -रोक कर तलाशी ली जा रही थी।

मारे गए आतंकियों के पास से अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। जिनमें अमेरिकन कोल्ट एम4 कार्बाइन, दो एके-74, तार काटने वाला कटर, साथ ही एक रेडियो सेट भी बरामद हुआ है जिसके जरिए आतंकवादी सीमा पार बैठे अपने आकाओं से निर्देश पाते थे। वहीं आतंकियों के पास से पाकिस्तान निर्मित दवाइयां और चॉकलेट भी बरामद हुई हैं।
 

पाकिस्तान निर्मित दवाइयां और चॉकलेट मिलने से एक बार फिर साबित हो गया है कि पाकिस्तान लगातार घाटी का माहौल खराब करने की साजिश रच रहा है। इसी क्रम में वह आतंकियों की मदद करता है। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी मार गिराए गए हैं। जिनके पास से छह हथियार बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि संदेह है कि यह आतंकी कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से दाखिल हुए हों। ट्रक चालक और परिचालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। साथ ही जंगल में छिपे एक अन्य आतंकी की तलाश में अभियान जारी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed