फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu municipal corporation general house to start on december 16

JMC General House: कल साढ़े नौ बजे शुरू होगा हाउस, राष्ट्र गान से शुरू होगी कार्रवाई, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Thu, 15 Dec 2022 02:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 15 Dec 2022 02:54 PM IST
सार

साढ़े बारह बजे से दो बजे तक नशा निवारण और नशा मुक्ति विषय पर मंथन होगा। दो बजकर तीस मिनट से तीन बजे तक जलशक्ति विभाग से संबंधित मसलों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
jammu municipal corporation general house to start on december 16
Jammu Municipal Corporation - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

16 दिसंबर से शुरू हो रहे दो दिवसीय जनरल हाउस इस बार साढ़े नौ बजे से राष्ट्र गान के साथ शुरू होगा। इससे पहले तक साढ़े दस बजे शुरू होता था। मेयर राजिंदर शर्मा पहले हुए हाउस की बैठक पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दस बजकर बीस मिनट से साढ़े बारह बजे तक प्रश्नकाल होगा।

विज्ञापन


साढ़े बारह बजे से दो बजे तक नशा निवारण और नशा मुक्ति विषय पर मंथन होगा। दो बजकर तीस मिनट से तीन बजे तक जलशक्ति विभाग से संबंधित मसलों पर चर्चा होगी। साढ़े तीन से चार बजे तक यातायात से जुडे़ मसलों पर मंथन होगा।
विज्ञापन


साढ़े चार बजे हाउस बंद होगा। इसी तरह 17 दिसंबर को सवा दस से सवा बारह बजे तक प्रस्ताव पास होंगे। सवा बारह बजे से पौने एक तक फंड आवंटन पर चर्चा होगी। इसके बाद पर्यटन से संबंधित मसलों पर चर्चा होगी। दो बजकर तीस मिनट से लेकर तीन बजे तक शिक्षा से जुड़े मसले हल होंगे। तीन से साढ़े तीन बजे तक यूईईडी मसलों पर बहस होगी। साढ़े चार से पांच बजे तक शहर से जुड़े मसलों पर मंथन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed