फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Municipal Corporation gave notice to 15 former officers, 160 personnel to vacate the residence, said- government houses will be vacated by use of force

जम्मू-कश्मीर: जम्मू नगर निगम ने 160 कर्मियों को दिया आवास खाली करने का नोटिस, कहा- अब बलपूर्वक हटाए जाएंगे कब्जे

Mon, 29 Nov 2021 09:50 AM IST
विमल शर्मा सतीश वालिया, जम्मू
सतीश वालिया, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 29 Nov 2021 09:50 AM IST
सार

नगर निगम के पूर्व अधिकारियों और कर्मचारियों ने लंबे समय से आवासों पर कब्जा किया है। इससे नए कर्मचारियों को घर नहीं मिल पा रहा है। इसको देखते हुए निगम अधिकारियों ने पूर्व अफसरों और कर्मियों को नोटिस जारी किया है। 
 

विज्ञापन
Jammu Municipal Corporation gave notice to 15 former officers, 160 personnel to vacate the residence, said- government houses will be vacated by use of force
जम्मू नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियमों को ताक पर रखकर रसूखदारों और चहेतों को दिए गए नगर निगम के फ्लैट खाली करने के आदेश जारी हो गए हैं। जम्मू नगर निगम ने 15 पूर्व अफसरों और 160 कर्मचारियों को एक माह में फ्लैट खाली करने को कहा है। चेतावनी भी दी है कि यदि 30 दिन के भीतर फ्लैट खाली नहीं किए गए तो नगर निगम बल प्रयोग से कब्जा छुड़ाएगा। नगर निगम ने हाल ही में आवास नीति की अधिसूचना जारी की थी। इस आवास नीति को लागू करने की कवायद तेज हो गई है।

विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार गांधी नगर में पूर्व अधिकारियों ने लंबे समय से फ्लैटों पर कब्जा किया है। यह मामला हाईकोर्ट में पहुंचा था। नगर निगम ने पड़ताल में पाया कि 15 पूर्व अधिकारियों और 160 कर्मचारियों ने अनधिकृत रूप से फ्लैट पर कब्जा कर रखा है। अब नगर निगम तमाम आवास खाली करवाएगा। इसके बाद पात्र लोगों को ही आवास सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


कौड़ियों के भाव लिए फ्लैट
शहर के पॉश इलाके गांधीनगर में तत्कालीन नगर निगम प्रशासन ने पशु बाड़े की जगह फ्लैट बनाए और अपने ही अधिकारियाें को कौड़ियों के भाव अलॉट कर दिए। हाईकोर्ट में जब यह मामला उठा तो बताया गया कि नगर निगम के पास कोई आवास नीति ही नहीं है। इसे लेकर आवास नीति बनाने के आदेश दिए गए थे। नगर निगम ने आवास नीति की अधिसूचना जारी की। इस नीति में बड़ी संख्या में आवास अनधिकृत कब्जे में पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिन पास नियमों को ताक पर रखकर सरकारी आवास हैं, उन्हें आवास खाली करने होंगे। संबंधित लोगाें को नोटिस जारी किया गया है। तीस दिनों का समय दिया गया है। आवास खाली न होने पर पुलिस बल से आवास खाली करवाए जाएंगे। इसमें कई पूर्व अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। 

- सुधीर बाली, एसीआर, जम्मू नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed