फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, municipal corporation, cleanness survey

Jammu News: स्वच्छता सर्वेक्षण की उल्टी गिनती शुरू, अगले माह आएगी टीम

विज्ञापन
jammu, municipal corporation, cleanness survey
विधानसभा चुनाव के चलते हुए देरी, नगर निगम की तैयारियां जारी, रैंकिंग सुधार के लिए उठाए जा रहे कदम
विज्ञापन

2023 में 199 से लुढ़ककर 248 पहुंची थी रैंकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वच्छता सर्वेक्षण की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। दिसंबर में नई दिल्ली से टीम आएगी और जम्मू शहर में स्वच्छता का सर्वेक्षण करेगी। विधानसभा चुनाव के कारण सर्वे में देरी हुई है। उधर, रैंकिंग में सुधार के लिए नगर निगम ने शहर को चमकाने का काम शुरू कर दिया है।
नालियों और गलियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा सड़कों के किनारे रखे कंटेनरों को हटाया जा रहा है। नालों को पहले ही साफ किया जा चुका है। 2023 में शहर की स्वच्छता रैंकिंग 199 से लुढ़क कर 248 पहुंच गई थी।
विज्ञापन

हालांकि, बीते साल 250 करोड़ रुपये नालों की सफाई पर खर्च किए गए थे। लेकिन, सर्वे के दौरान नई बस्ती स्थित नहर, नानक नगर, बस स्टैंड, कृष्णा नगर सहित अन्य नालों में पॉलीथिन तैरता मिला था। इससे रैंकिंग में गिरावट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, इस बार इसमें सुधार किया जा रहा है। नगर निगम का गठन 2018 में हुआ। मगर, डंपिंग साइट नहीं बन पाईं। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण योजना भी पूरी तरह से शहर में लागू नहीं है। 35 फीसदी घर अभी भी अछूते हैं। इन कारणों को दूर करना भी नगर निगम के लिए चुनौती बना हुआ है।

------------
जम्मू शहर की स्वच्छता रैंकिंग
साल रैंकिंग
2019 329
2020 224
2021 169
2022 199
2023 248

-------------

कोट
स्वच्छता सर्वेक्षण होना है, जिसके लिए नई दिल्ली से टीम जम्मू आएगी। नगर निगम की ओर से तैयारियां की गई हैं। इस बार रैंकिंग में सुधार होने की संभावना है।
- डाॅ. विनोद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed