{"_id":"67fd7632ad5b44043e0d1f80","slug":"jammu-meeting-demand-jammu-news-c-10-lko1027-589093-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आठवें वेतन आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आठवें वेतन आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति की मांग
विज्ञापन
पक्का डंगा में हुई राष्ट्रीय मजदूर कान्फ्रेंस की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राष्ट्रीय मजदूर कांन्फ्रेंस के अध्यक्ष सुभाष शास्त्री की अध्यक्षता में संगठन की बैठक पक्का डंगा स्थित कार्यालय में हुई। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि जल्द से जल्द आठवें वेतन आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति की जाए।
उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से जहां कई महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान होगा। वहीं कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को राहत मिलेगी। मांग की कि आयोग के गठन को हाल में ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। इसको लेकर जल्द घोषणा करनी चाहिए। उनका कहना था कि कर्मचारियों का डीए अब 53 प्रतिशत है हम सरकार से 50 प्रतिशत डीए को मूल वेतन या पेंशन में मिलाने की मांग कर रहे हैं।