फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu mayor chander mohan gupta met lieutenant governor girish chandra murmu

अब हाई मास्क लाईटो से जगमगाएगा मंदिरों का शहर जम्मू, दूर होगा सड़कों से अंधेरा

Sun, 29 Dec 2019 01:25 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 29 Dec 2019 01:25 AM IST
सार

  • शहर में पांच सौ स्थानों पर लगेंगी हाई मास्ट लाइटें
  • उपराज्यपाल से मिले नगर निगम के मेयर, दी जानकारी

विज्ञापन
jammu mayor chander mohan gupta met lieutenant governor girish chandra murmu
जम्मू मेयर ने की एलजी से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने शनिवार को राजभवन में एलजी गिरीश चंद्र मूर्मू से मुलाकात की। मेयर ने नगर निगम द्वारा सार्वजनिक सेवा के लिए किए गए निर्णयों से अवगत कराया। साथ ही मेयर ने प्रभावी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्ट्रीट लाइट संबंधित मुद्दों से भी अवगत कराया।
विज्ञापन


इस दौरान मेयर ने उपराज्यपाल को बताया कि जम्मू को स्वच्छ और हरित बनाने की कार्ययोजना के तहत राष्ट्रीय स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम में अब तक ईईएसएल (एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड) द्वारा 2500 स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन


हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए भी 500 जगहों की पहचान की जा चुकी है। ठोस अपशिष्ट के संग्रहण और ट्रांसपोर्टेशन के लिए अतिरिक्त मशीनरी की खरीदी प्रक्रिया शुरू की गई है। एलजी ने शहर में नियोजित निर्माण व चौबीस घंटे बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन निर्माण योजनाओं से रूबरू कराया
नगर निगम हाउसिंग कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन रजिंदर शर्मा के नेतृत्व में एलजी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने भवन निर्माण योजनाओं से रूबरू कराया। साथ ही जम्मू शहर के निर्मित और गैर-निर्मित क्षेत्रों के लिए जम्मू मास्टर प्लान 2032 की योजना की सीमा के बारे में भी जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में प्रमोद कपाई, गौरव चोपड़ा, विजय चौधरी शामिल रहे।

मंदिरों और श्राइन के प्रभावी रखरखाव पर चर्चा
श्री रघुनाथ जी सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष राजीव महाजन के नेतृत्व में एलजी से मुलाकात की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में मंदिरों और श्राइन के प्रभावी रखरखाव की आवश्यकता के बारे में अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में करनैल चंद, प्रीतम शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed