{"_id":"654bf7eda36a6ce2450321c7","slug":"jammu-mayor-bahu-fort-political-jammu-news-c-10-jam1008-240196-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अब पर्यटक बाहु फोर्ट को देखेंगे नए अंदाज में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अब पर्यटक बाहु फोर्ट को देखेंगे नए अंदाज में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मेयर राजेंद्र शर्मा ने बावे वाली माता किले का दौरा कर गिनाए विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मेयर राजेंद्र शर्मा ने बुधवार को बावे वाली माता के किले का दौरे किया। यहां उनका जेएमसी पार्षदों शाम बासन और शारदा देवी सहित स्थानीय लोगों स्वागत किया। मेयर ने कहा कि पद संभालते वक्त बाहु किले के सर्किट को विकसित करने का संकल्प लिया था और आज उसे पूरा कर दिया है। बावे वाली माता मंदिर के द्वार को सुंदर बनाने के अलावा सड़कों को चौड़ा किया गया है। क्षेत्र में 50 साल पुराने पानी के पाइप बदले गए हैं, फुटपाथ बनाए गए। इसके अलावा सड़कों पर रोशनी सहित कई विकास करवाए गए हैं। बाग-ए-बाहु पार्क में 20 करोड़ रुपये की लागत से लेजर और संगीत शो शुरू किया गया है। यहां आने वाले पर्यटक अब बाहु फोर्ट को नए अंदाज में देखेंगे। उन्होंने कहा कि तवी पुल को भी इस तरह से सुंदर बनाया गया है। महामाया मंदिर में वनस्पति पार्क बनवाया गया है और इस मंदिर तक जाने वाली सड़क का पुनर्विकास किया गया है। जम्मू आने वाले तीर्थयात्रियों के पास अब रघुनाथ मंदिर के अलावा देखने के लिए बाहु किला सर्किट मौजूद है।