{"_id":"67fd779d53638fd5720d277c","slug":"jammu-maha-arti-amarnath-tawi-river-front-jammu-news-c-10-agr1006-589282-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रा के दौरान अब रोजाना तवी घाट पर होगी महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रा के दौरान अब रोजाना तवी घाट पर होगी महाआरती
विज्ञापन
नगर निगम ने आयोजन के लिए धार्मिक संस्थाओं को किया आमंत्रित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के दौरान तवी घाट पर वाराणसी की तर्ज पर रोजाना महाआरती होगी। नगर निगम ने इसके लिए विभिन्न धार्मिक संस्थाओं को आमंत्रित किया है। इसके अलावा, मई और जून में विशेष धार्मिक अवसरों पर भी तवी घाट पर आरती होगी।
प्रशासन की ओर से रविवार को तवी घाट पर महाआरती का शुभारंभ किया गया। विशेष धार्मिक अवसरों पर आरती का आयोजन रघुनाथ विकास काउंसिल के माध्यम से किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अमरनाथ यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को जम्मू में रोकना और उन्हें शहर के धार्मिक स्थलों से परिचित कराना है। इससे शहर में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
अमरनाथ यात्रा के दौरान रोजाना शाम को महाआरती का आयोजन किया जाएगा। यदि संस्थाएं चाहें तो सुबह भी आरती का आयोजन कर सकती हैं। रविवार को हुए आयोजन के दौरान तवी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। रघुनाथ विकास काउंसिल की ओर से पंडितों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि आरती विधि-विधान से संपन्न हो सके। काउंसिल समय-समय पर रिहर्सल भी आयोजित करेगी।
विज्ञापन
यह रहेंगी व्यवस्थाएं
- एक साथ 11 पंडित उतारेंगे आरती
- धूप-अगरबत्ती की सुगंध से महकेगा तवी घाट
- लेजर शो का आयोजन होगा
- 42 मिनट तक आरती होगी
अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ मौके पर तवी घाट में आरती शुरू होगी और समापन तक रोजाना होगी। आरती संस्थाओं के द्वारा करवाई जाएगी। इसके लिए संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है।
-डाॅ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम