फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Liquor shops 20 rupees being charged more on every bottle

जम्मू: शराब की दुकानों पर लूट, हर बोतल पर 20 रुपये ज्यादा वसूले जा रहे

Mon, 01 Aug 2022 01:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 01:40 PM IST
सार

दुकानों पर प्रति बोतल बिक्री पर 10 से 20 रुपये अतिरिक्त वसूली की जा रही है। दुुकानदारों का कहना है कि रेट बढ़ा हुआ है, जबकि प्रिंट एमआरपी पर साफ रेट लिखा हुआ है।

विज्ञापन
Jammu Liquor shops 20 rupees being charged more on every bottle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

नई आबकारी नीति के तहत खोली गई शराब की दुकानों पर जमकर लूट हो रही है। बोतल पर 10 से 20 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। प्रदेश में 254 दुकानों के हिसाब से प्रतिदिन औसतन वसूली का 20 हजार भी जोड़ा जाए तो यह राशि 5 से 6 करोड़ रुपये बनती है। 90 फीसदी दुकानों में भुगतान नकदी में होता है, ऐसे में अतिरिक्त वसूली का कोई सबूत नहीं है, लेकिन कुछ दुुकानों पर कार्ड स्वैप के जरिये भुगतान होने से पता चलता है कि अतिरिक्त वसूली की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश की दुकानों पर औसतन प्रतिदिन की बिक्री 3 से 5 लाख रुपये है। दुकानों पर प्रति बोतल बिक्री पर 10 से 20 रुपये अतिरिक्त वसूली की जा रही है। दुुकानदारों का कहना है कि रेट बढ़ा हुआ है, जबकि प्रिंट एमआरपी पर साफ रेट लिखा हुआ है। इस एमआरपी से 20 रुपये तक अधिक लिए जा रहे हैं। वहीं अधिकतर दुकानों के बाहर रेट लिस्ट भी नहीं है। आबकारी विभाग की ओर से आदेश जारी कर साफ तौर पर कहा गया है कि सभी दुकानों के बाहर रेट लिस्ट होगी। साथ ही रेंज अफसर का मोबाइल नंबर होगा और विभाग की हेल्पलाइन का नंबर भी होगा। जिस पर अतिरिक्त वसूली करने पर कॉल की जा सकती है, लेकिन ऐसा कोई आदेश दुकानों के बाहर नहीं है। 
विज्ञापन


शराब की गुणवत्ता भी कम

सूत्रों का कहना है कि जम्मू कश्मीर में बनने वाली शराब की गुणवत्ता देश में सबसे अच्छी मानी जाती रही है। जम्मू कश्मीर की बीयर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट बीयर का खिताब भी मिल चुका है, लेकिन नई आबकारी नीति आने के बाद प्रदेश में तैयार होने वाली शराब की गुणवत्ता भी कम कर दी गई है। आबकारी विभाग से जुड़े कुछ अफसरों का भी यही मानना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त वसूली की शिकायत करें, कार्रवाई करेंगे

विभाग ने साफ तौर पर कहा हुआ है कि यदि कहीं पर अतिरिक्त वसूली हो रही है तो उसी वक्त विभाग को शिकायत करें। 15 मिनट में कार्रवाई होगी। यदि कहीं पर ऐसा कुछ हो रहा है तो जरूर कार्रवाई होगी। -पंकज शर्मा, आबकारी आयुक्त, जेएंडके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed