फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, leh, political, new district

Jammu News: लद्दाख में जल्द दो नए जिलों की घोषणा की उम्मीद

Mon, 04 Mar 2024 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 04 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
jammu, leh, political, new district
दिल्ली में लद्दाख सब कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के मुद्दों का हल ढूंढ़ने को बनाई गई सब कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को दिल्ली में होने जा रही है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अथवा गृहमंत्री अमित शाह आचार संहिता लागू होने से पहले लद्दाख में दो नए जिलों इसकी घोषणा कर सकते हैं। साथ ही लद्दाख के लिए लोक सेवा आयोग की भी उम्मीद है।
सब कमेटी की पिछली बैठक फरवरी 24 को हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी थी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में दोनों पक्षों के कानूनी सलाहकार भी मौजूद रहेंगे। कानूनी विशेषज्ञ छठी अनुसूची के कुछ प्रावधानों के कार्यान्वयन को लेकर अपनी राय मीटिंग में रखेंगे।
विज्ञापन


24 फरवरी को हुई बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के अलावा कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस और लेह एपेक्स बॉडी के तीन-तीन सदस्यों सहित कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया था। बैठक में लद्दाख प्रशासन की ओर से उपराज्यपाल लद्दाख के सलाहकार डॉ. पवन कोतवाल शामिल हुए। लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) से थुपस्तान छेवांग, छेरिंग दोरजे लाक्रूक और नवांग रिगज़िन जोरा, कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) से कमर अली अखून, असगर अली करबलाई और सज्जाद हुसैन उर्फ सज्जाद कारगिली शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एलएबी और केडीए ने प्रस्तुत किया था चार सूत्री एजेंडा
एलएबी और केडीए ने एमएचए के समक्ष चार सूत्री एजेंडा प्रस्तुत किया था। इसमें राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची, समर्पित पीएससी और लद्दाख के लिए दो संसदीय सीटें शामिल थीं। वहीं दूसरी ओर, केंद्र सरकार जल्द ही लद्दाख में दो नए जिलों जांस्कार और नुब्रा के गठन की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed