फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, katra, shree mata vashno devi

Jammu News: 2023 में रोजाना 37 से 40 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो के दर्शन

विज्ञापन
jammu, katra, shree mata vashno devi
-एक दशक में 2023 में सबसे ज्यादा 93.5 लाख भक्त पहुंचे दरबार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पवित्र त्रिकुटा पहाड़ पर विराजमान माता वैष्णो देवी के दरबार में 2023 में पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा यात्रियों ने हाजिरी लगाई है। इस साल रोजाना 37 से 40 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए है। श्रद्धालुओं की संख्या वर्तमान तक 93.50 लाख पहुंच गई है, जो 2013 में करीब 93.4 लाख थी।

2013 से पहले 2011 और 2012 में क्रमश: 1.1 करोड़ और 1.4 करोड़ श्रद्धालुओं ने मां के दरबार पहुंचे थे। श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि इस साल प्रतिदिन 37 हजार से 40 हजार तक श्रद्धालु आए हैं। साल के अंत तक यह संख्या 50 हजार प्रतिदिन तक पहुंच जाएगी। अनुमान है कि भक्तों की संख्या 95 लाख से अधिक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की गई है। इसमें माता वैष्णो देवी भवन और दुर्गा भवन में स्काईवॉक शामिल है। वहीं, कटड़ा में तीर्थ आधार शिविर में अत्याधुनिक कॉल सेंटर है, जो चौबीस घंटे संचालित होता है। यहां प्रतिदिन 2500 लोग फोन कर जानकारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि अक्तूबर से उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भक्तों के लिए लाइव दर्शन सुविधा भी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed