फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, katra, mata vashno devi yatra

Jammu News: कटड़ा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से होटल कारोबारियों के चेहरे खिले

Thu, 15 May 2025 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 15 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
jammu, katra, mata vashno devi yatra
बुधवार शाम छह बजे तक लगभग 4200 श्रद्धालु माता के पवित्र दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के बाद धर्मनगरी में माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने लगी है। 7 मई के बाद जहां प्रतिदिन औसतन 1200 से 1500 श्रद्धालु पहुंच रहे थे वहीं अब यह संख्या बढ़ती नजर आ रही है।
बुधवार को शाम छह बजे तक लगभग 4200 श्रद्धालु माता के पवित्र दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। इसके साथ ही बुधवार को हेलिकॉप्टर सेवा सहित बैटरी कार सेवा भी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से व्यापारियों और होटल व्यवसायियों के चेहरों पर भी रौनक लौट रही है। माना जा रहा है कि गर्मियों की छुट्टियों और मौसम के अनुकूल रहने के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा हो सकता हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और प्रचार-प्रसार ने भी दर्शनार्थियों को आकर्षित किया है। साथ ही भोजन, पानी, चिकित्सा और आवास जैसी सुविधाओं को बेहतर किया गया है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों और टैक्सी चालकों ने भी श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि पर संतोष जताया है और उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी। धार्मिक आस्था का यह केंद्र हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed