फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, katr-srinagar, railway track, inpection

Jammu News: प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां तेज, कटड़ा से बनिहाल तक हो रहा नियमित निरीक्षण

विज्ञापन
jammu, katr-srinagar, railway track, inpection
19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटड़ा-श्रीनगर के बीच विशेष वंदेभारत को दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कश्मीर घाटी देश के रेल नेटवर्क से 19 अप्रैल को जुड़ जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटड़ा-श्रीनगर के बीच वंदेभारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कटड़ा में मुख्य कार्यक्रम होगा। इसको लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जम्मू रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी कटड़ा में डेरा डाले हुए हुआ और तैयारियों की लगातार जायजा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर भी जाएंगे। पुल के पास रेलवे ने यहां हेलिपैड तैयार किया है, जहां प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे और पुल का निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों को देखते हुए रेलवे ने कटड़ा से रियासी सेक्शन में तैनात सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द किया है।
विज्ञापन

साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सभी कर्मचारियों को ब्योरा भी मांगा गया है। प्रधानमंत्री रेलवे के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के बाद कटड़ा आएंगे जहां से वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कटड़ा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के परिचालन के लिए विशेष प्लेटफार्म तैयार किया है। इसके साथ ही कटड़ा रेलवे स्टेशन पर वेटिंग एरिया को बढ़ाया ताकि यात्रियों की भीड़ को संभाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू रेल मंडल के मंडल प्रबंधक, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी कटड़ से बनिहाल तक नियमित दौरा कर रहे हैं। केंद्रीय गृह सचिव ने हाल ही में कटड़ा का दौरा कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed