फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kasmir kulgam bjp leader shot dead by militants

जम्मू कश्मीर: आतंकियों का दुस्साहस, तीन भाजपा नेताओं की गोली मारकर हत्या की

Thu, 29 Oct 2020 09:44 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 29 Oct 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
jammu kasmir kulgam bjp leader shot dead by militants
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार को आतंकियों ने तीन भाजपा नेताओं पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस गोलीबारी में तीनों नेताओं की मौत हो गई है। आतंकियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब ये तीन अपने घर की ओर जा रहे थे। 

विज्ञापन


मारे गए नेताओं की पहचान फिदा हुसैन, उमर राशीद बेघ और उमर रमजान के तौर पर हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस और सेना ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


शुरुआती जानकारी के मुताबिक बीजेपी युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन उमर रमजान और हारून बेग के साथ थे। जब ये तीनों बाईके पोरा इलाके के पास पहुंचे तो वहां घात लगाए आतंकियों ने इन पर गोलीबारी कर दी। हमले को अंजाम देने के बाद आतंकी वहां से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले भी आतंकियों के निशाने पर रहे हैं भाजपा नेता 
इस हमले के बाद एक बार फिर से कश्मीर में बीजेपी के नेताओं में दहशत है। बता दें कि इससे पहले 6 अक्तूबर को भी भाजपा उपाध्यक्ष पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। 


मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के नुनार इलाके में आतंकवादियों ने 6 अक्तूबर को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुलाम कादिर राथर के घर पर हमला किया था। जिसमें उनके साथ तैनात पीएसओ ने तत्काल जवाबी फायरिंग की जिसमें अज्ञात आतंकी मारा गया।  क्रॉस फायरिंग में पीएसओ भी शहीद हो गया था। 

गांदरबल के एसएसपी खलील पोसवाल ने जानकारी दी थी कि नुनार इलाके में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुलाम कादिर राथर अपने घर पर थे। उसी समय आतंकियों ने उनपर हमला कर दिया था। कादिर की सुरक्षा में तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल मोहम्मद अल्ताफ ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए एक अज्ञात आतंकी को मार गिराया था। हालांकि इस घटना में मोहम्मद अल्ताफ भी शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed