{"_id":"67c224e118960df3780d14a3","slug":"jammu-kashmiri-pandit-jammu-news-c-10-lko1027-556321-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नादिमर्ग नरसंहार के विरोध में अधिकार रैली निकालेंगे कश्मीरी पंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नादिमर्ग नरसंहार के विरोध में अधिकार रैली निकालेंगे कश्मीरी पंडित
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पनुन कश्मीर के युवा संगठन यूथ फॉर पनुन कश्मीर की शुक्रवार को एक ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें आगामी 23 मार्च को नादिमर्ग नरसंहार की बरसी पर एक अधिकार रैली निकालने का फैसला लिया गया।
पनुन कश्मीर के महासचिव दिगंबर रैना ने कहा कि यह रैली राजनीतिक अवसरवादियों के लिए चेतावनी है, जो कश्मीरी हिंदुओं के लगातार उत्पीड़न पर शांत रहे। पनुन कश्मीर के संस्थापक और संयोजक डॉ. अग्निशेखर ने कहा कि लंबे समय से नादिमर्ग नरसंहार के अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। सरकारें कार्रवाई करने में विफल रही हैं।
रैली सालों के संघर्ष में एक निर्णायक पल साबित होगी। यह इस बात की घोषणा होगी कि जब तक न्याय और संवैधानिक गारंटी के साथ वापस लौटने का अधिकार नहीं मिलता, तब तक कश्मीरी हिंदू चैन से नहीं बैठेंगे। बैठक में पनुन कश्मीर के अध्यक्ष विट्ठल चौधरी आदि ने हिस्सा लिया।