जम्मू-कश्मीर: कृषि को बढ़ावा देने के लिए होगा काम, इफ्को शुरू करेगा प्रोजेक्ट
प्रमुख सचिव ने इफ्को किसान टीम को सूचित किया कि हाल ही में नीति आयोग के एक सर्वेक्षण के अनुसार जम्मू और कश्मीर एक साल के भीतर कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में कुल मिलाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफ्को) के प्रबंध निदेशक संदीप मल्होत्रा ने मंगलवार को कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण प्रमुख सचिव नवीन चौधरी से मुलाकात की। इफ्को के एमडी ने किसानों और बागवानों को तकनीकी हस्तक्षेप प्रदान करने के उद्देश्य से कई पहलुओं पर चर्चा की।
जानकारी दी गई कि इफ्को जम्मू-कश्मीर में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड के साथ साझेदारी में काम करेगा। प्रमुख सचिव ने इफको किसान प्रतिनिधियों को एक विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने और बाद में पायलट आधार पर निर्दिष्ट स्थानों पर अपनी प्रौद्योगिकियों को लागू करने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: रायपुर-सतवारी रूट पर ओवरलोडिंग दे रही हादसों को न्योता, जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए लोग मजबूर
औषधीय पौधों में बादाम, अखरोट, जैतून, हल्दी और कुछ अन्य फसलों का परीक्षण शुरू में किया जाएगा। प्रमुख सचिव ने इफ्को किसान टीम को सूचित किया कि हाल ही में नीति आयोग के एक सर्वेक्षण के अनुसार जम्मू और कश्मीर एक साल के भीतर कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में कुल मिलाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। केंद्र शासित प्रदेश अब औसत किसानों की घरेलू आय में तीसरे स्थान पर है। प्रमुख सचिव ने बताया कि बागवानी विभाग ने पिछले वर्ष में 10 लाख पौधे लगाए हैं।