फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Body of newborn found in garbage at Dhauliya, Bari Brahmana.

कचरे में मिला नवजात का शव, कुत्ते नोच रहे थे सिर: लिफाफे से खून निकलता देखकर ठिठका राहगीर, पुलिस को दी सूचना

Sat, 22 Aug 2026 11:19 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, बाड़ी ब्राह्मणा
अमर उजाला नेटवर्क, बाड़ी ब्राह्मणा Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 22 Aug 2026 11:19 AM IST
सार

बाड़ी ब्राह्मणा के धौलियां इलाके में झाड़ियों के बीच लिफाफे में एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को जीएमसी जम्मू भेजकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज व अस्पतालों के जन्म रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Body of newborn found in garbage at Dhauliya, Bari Brahmana.
नवजात को कपड़े में लपेटकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

वार्ड-10 के धौलियां इलाके में दोपहर करीब 3:00 बजे सड़क किनारे झाड़ियों के बीच फेंके गए एक लिफाफे में कुत्ता कुछ चबा रहा था। पास से गुजर रहे राहगीर नंदू ने जब लिफाफे से निकला खून और मांस देखा तो सामने आया कि लिफाफे में एक नवजात का शव है। कुत्तों ने सिर पूरी तरह से नोच डाला था।

विज्ञापन

Body of newborn found in garbage at Dhauliya, Bari Brahmana.
घटनास्थल पर जुटी पुलिस और नवजात को कपड़े में लपेटकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हुए - फोटो : संवाद

देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव जीएमसी जम्मू भेज दिया। फॉरेंसिक टीम बुलाकर मौके पर साक्ष्य जुटाए गए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Body of newborn found in garbage at Dhauliya, Bari Brahmana.
घटनास्थल पर जुटी पुलिस और नवजात को कपड़े में लपेटकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हुए - फोटो : संवाद

पुलिस ने मौके पर माैजूद लोगों से पूछताछ की। वार्ड व आसपास के अस्पतालों के नवजात जन्म रिकॉर्ड की भी गहन जांच करवाई जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि नवजात किसका है और किसने उसे यहां फेंका। पुलिस ने आधिकारिक तौर पर प्राथकिमकी दर्ज कर ली है। इस निंदनीय कृत्य से क्षेत्र में रोष है। पुलिस ने भी आश्वासन दिया है कि आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed