फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Overloading on Raipur-Satwari route invites accidents, people forced to travel risking their lives

जम्मू-कश्मीर: रायपुर-सतवारी रूट पर ओवरलोडिंग दे रही हादसों को न्योता, जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए लोग मजबूर

Wed, 08 Dec 2021 11:29 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 08 Dec 2021 11:29 AM IST
सार

20 हजार से अधिक आबादी के बावजूद जेकेआरटीसी की नहीं है सेवा। सार्वजनिक वाहनों की कमी के चलते जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए लोग मजबूर हैं।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Overloading on Raipur-Satwari route invites accidents, people forced to travel risking their lives
जम्मू-कश्मीर में ओवरलोडिंग वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर के बाहरी क्षेत्र रायपुर सतवारी रुट पर चलने वाले सार्वजनिक वाहनों में बढ़ती ओवरलोडिंग सड़क हादसों को न्योता दे रही है। इस रूट पर चलने वाली मेटाडोर और टेंपो में सवारियों को ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है। आलम यह है कि वाहन की खिड़की से लेकर पीछे तक यात्री टंगे दिखाई देते हैं। इसका बड़ा कारण यात्री वाहनों की कम संख्या है, जिसके चलते लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


राजयपुर-सतवारी रूट पर जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) की सेवा नहीं है। स्थानीय लोग इस रूट पर दो से तीन बसें शुरू करने की मांग कर रहे हैं। सतवारी मुख्य चौक से रायपुर-सतवारी रूट के लिए मेटाडोर चलती है। इस रूट पर 15 के करीब मेटाडोर ही हैं, जबकि इस इलाके में 20 हजार से अधिक आबादी है।
विज्ञापन


सतवारी से रायपुर तक मेटाडोर में सफर करने वाले शंकर सिंह ने कहा कि इस रूट पर गाड़ियों की कमी है, जो ओवरलोडिंग का कारण है। अगर हम ओरवलोडे वाहन में नहीं बैठेंगे, तो समय पर घर नहीं पहुंच सकेंगे। सड़क की हालात भी खस्ता है, जिससे हादसे का डर रहता है। इस रूट पर मेटाडोर की कमी थी। इस पर टेंपो भी शुरू हुआ, लेेकिन लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवती नगर के लिए वाहन नहीं
भगवती नगर के लिए यात्री वाहन का परिचालन नहीं होने से लोग परेशान हैं। ज्यूल से भगवती नगर के लिए इक्का दुक्का मेटाडोर ही चलती है, जबकि यात्रियों की संख्या काफी रहती है। ऐसे में लोगों को या तो पैदल या फिर कनाल रोड से साइकिल रिक्शा या ऑटो में सफर करना पड़ता है। 


यह भी पढ़ें- फारूक अब्दुल्ला बोले: लोगों से झूठ बोलती है भाजपा, इनके नेता भी मानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में हावी है अफसरशाही

जेकेआरटीसी देखेगा संभावनाएं 
जेकेआरटीसी ने सिटी सर्विस के तहत कई रूट पर बस सेवा शुरू की है। कुछ और रूट को भी देखा जा रहा है। जेकेआरटीसी के एमडी ऑपरेशन निधि गुप्ता ने इस रूट पर बस सेवा शुरू करने की संभावनाओं को देखेगा। फिर कोई फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed