{"_id":"004dd00f9abbe1ea2c46c93490946c14","slug":"jammu-kashmir-won-three-bronze-at-national-games-in-boxing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल गेम्स: सेमीफाइनल में पिछड़े बॉक्सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल गेम्स: सेमीफाइनल में पिछड़े बॉक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 12 Feb 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में चल रही नेशनल गेम्स में बॉक्सिंग में पहली बार राज्य की झोली में तीन कांस्य पदक आए हैं। वीरवार को विभिन्न भार वर्गों के तीनों सेमीफाइनल में राज्य के बॉक्सरों को प्रतिद्वंद्वियों से हार देखनी पड़ी। इस हार के साथ राज्य को बॉक्सिंग में तीन पदक मिले हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही नेशनल गेम्स में राज्य के बॉक्सरों का सफर खत्म हो गया है। वीरवार को खेले गए बॉक्सिंग के सेमीफाइनल मुकाबलों में पुरुष वर्ग के 49 किलोग्राम भार में राज्य के प्रदीप कुमार को आंध्र प्रदेश के शाम कुमार से हार देखनी पड़ी। शाम कुमार यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता रहा है।
विज्ञापन
इसी तरह 60 किलोग्राम भार वर्ग में राज्य के धीरज और मेजबान केरल के कुलविंदर के बीच कांटे की टक्कर रही, लेकिन आखिर में कुलविंदर बाजी मारने में कामयाब रहा। महिला वर्ग में राज्य से अंजू बाला को मणिपुर की एच शोभा देवी से हार देखनी पड़ी। तीनों मुकाबलों में राज्य के बॉक्सरों ने टक्कर दी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 और 2011 की नेशनल गेम्स में बाक्सिंग में राज्य को एक-एक कांस्य पदक मिला था, जिसमें पहली बार राज्य को तीन पदक मिले हैं। जम्मू-कश्मीर ओलंपिक एसोसिएशन के प्रधान रंगील सिंह, महासचिव आशुतोष शर्मा, जेएंडके एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव डा. निर्मोलक सिंह ने राज्य खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की प्रशंसा की है।