फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Wife hanged herself in her parents home kupwara BSF jawan shot himself in Kupwara

जम्मू कश्मीर: पत्नी ने मायके में लगाई फांसी, कुपवाड़ा में BSF जवान ने खुद को मार ली गोली

Thu, 19 Oct 2023 03:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 19 Oct 2023 03:31 PM IST
सार

कुपवाड़ा में तैनात बीएसएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि राजस्थान में अपनी पत्नी की आत्महत्या करने की सूचना पाकर उसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Wife hanged herself in her parents home kupwara BSF jawan shot himself in Kupwara
BSF (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि राजस्थान में अपनी पत्नी की आत्महत्या करने की सूचना पाकर उसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि आठ माह पहले ही उनकी शादी हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के धीरपुर गांव की रहने वाली अंशू यादव (24) ने मंगलवार रात अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हेड कांस्टेबल राजेंद्र यादव (28) ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटपूतली-बहरोड़ जिले के हरसौरा थाने के एसएचओ राजेश मीणा ने बताया कि महिला का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मीणा ने कहा कि मालूम हुआ है कि दंपती में फोन पर झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed