फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir weather updates Bone chilling cold in Leh cold wave in Kashmir

Weather Update: लेह में हड्डियां जमा देने वाली ठंड, कश्मीर में शीत लहर, बारिश और बर्फबारी के आसार

Sat, 19 Nov 2022 05:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 19 Nov 2022 05:04 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, अगले 24 घंटे में जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
jammu kashmir weather updates Bone chilling cold in Leh cold wave in Kashmir
Snowfall in Kashmir - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

लेह में हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। जम्मू शहर में शनिवार की सुबह कड़ाके की ठंड के साथ हुई। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कश्मीर में भी शीत लहर जारी है। यहां कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, अगले 24 घंटे में जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन


कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान भी 15 डिग्री के आसपास चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.2, काजीकुंड में माइनस 0.4, कुपवाड़ा में माइनस 1.4, गुलमर्ग में माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


जम्मू में हल्के बादलों के साथ मौसम साफ है। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 23.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.6स बटोत में 4.9, कटड़ा में 9.4 और भद्रवाह में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed