{"_id":"6378618758a21a50ab177eb8","slug":"jammu-kashmir-weather-updates-bone-chilling-cold-in-leh-cold-wave-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: लेह में हड्डियां जमा देने वाली ठंड, कश्मीर में शीत लहर, बारिश और बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: लेह में हड्डियां जमा देने वाली ठंड, कश्मीर में शीत लहर, बारिश और बर्फबारी के आसार
Sat, 19 Nov 2022 05:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 19 Nov 2022 05:04 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, अगले 24 घंटे में जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
Snowfall in Kashmir
- फोटो : साकिव नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेह में हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। जम्मू शहर में शनिवार की सुबह कड़ाके की ठंड के साथ हुई। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कश्मीर में भी शीत लहर जारी है। यहां कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, अगले 24 घंटे में जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान भी 15 डिग्री के आसपास चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.2, काजीकुंड में माइनस 0.4, कुपवाड़ा में माइनस 1.4, गुलमर्ग में माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू में हल्के बादलों के साथ मौसम साफ है। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 23.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.6स बटोत में 4.9, कटड़ा में 9.4 और भद्रवाह में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन