फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir weather update: Rain disaster Kutcha houses collapsed mother along with three children died

आफत की बारिश: बिगड़े मौसम में ढहा कच्चा मकान, दो महीने की बच्ची, मां समेत चार की मौत, दो लोग घायल

Sun, 03 Mar 2024 01:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 03 Mar 2024 01:41 PM IST
सार

रियासी में बीती रात बिगड़े मौसम के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। इससे मकान में सो रही मां सहित तीन छोटे बच्चियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
jammu kashmir weather update: Rain disaster Kutcha houses collapsed mother along with three children died
रियासी - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर में बीती रात बिगड़े मौसम के चलते भारी नुकसान हुआ है। इसी बीच जम्मू संभाग के जिला रियासी के ग्रामीण इलाके चसाना में शनिवार-रविवार की रात बिगड़े मौसम के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। इससे मकान में सो रहे एक मां सहित तीन छोटी बच्चियों की मौत हो गई। मरने वालों में दो माह की बच्ची भी शामिल थी। वहीं, एक अन्य कच्चा मकान गिरने से बजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार पीएचसी में जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात को जोरदार बारिश होने के साथ ही काफी जोर से बादल भी गरजे। इसी दौरान चसाना के दूरदराज इलाके में रहने वाले मोहम्मद फरीद का कच्चा मकान गिर गया। इस समय मकान में उसकी पत्नी फलला अख्तर के साथ पांच वर्षीय बेटी नसीमा अख्तर, तीन वर्षीय बेटी सफीन कौसर और दो माह की बेटी समरीन अख्तर मजूद थीं।

विज्ञापन


यह सभी कच्चा मकान के नीचे दब गए। भारी बारिश के बीच बचाव कार्य को चलाया गया, लेकिन तब तक महिला और उसकी तीनों बच्चियों की जान जा चुकी थी। इसके अलावा एक अन्य कच्चा मकान गिरने से 60 वर्षीय कालू और 58 वर्षीय उसकी पत्नी बानो बेगम घायल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची हुई थीं। अन्य मकानों की स्थिति की भी जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल डोडा में भारी भूस्खलन, मलबे की चपेट में आया वाहन

डोडा के पुल डोडा इलाके में रविवार को भूस्खलन हुआ है। पहाड़ियों से गिरे बड़े-बड़े पत्थरों और मलबे की चपेट में एक वाहन आ गया। इससे एक व्यक्ति भी फंस गया। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को बाहर निकाला गया और फिर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यहां  क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर... 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed