फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather update April month set to be among hottest ever in J and K

Jammu Kashmir Weather: मई-जून से पहले ही पसीने छुड़ा गया अप्रैल, लगातार चौथे दिन पारा चालीस के ऊपर

Sun, 01 May 2022 11:44 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 01 May 2022 11:44 AM IST
सार

जम्मू में लगातार चौथे दिन पारा चालीस डिग्री के ऊपर रहा। कश्मीर में निरंतर बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आगामी दिनों में जम्मू में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather update April month set to be among hottest ever in J and K
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल मई-जून से पहले ही अप्रैल ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए हैं। पिछले लंबे समय से जम्मू संभाग में बारिश न होने के कारण गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने परेशानी दोगुनी कर दी है। जम्मू में शनिवार को लगातार चौथे दिन पारा चालीस डिग्री के ऊपर रहा। कश्मीर में निरंतर बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आगामी दिनों में जम्मू में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


जम्मू में शनिवार सुबह ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। अप्रैल के आखिरी दिन भी लोगों को गर्म हवाओं से कोई राहत नहीं मिली। हर कोई पसीने से तरबतर रहा। जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 40.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में इस साल अप्रैल ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ा। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री चढ़कर 30.5, बटोत में 30.4, कटड़ा में 37.2 और भद्रवाह में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में बादल छाने के साथ दिन का तापमान 26.2, पहलगाम में 24.8 और गुलमर्ग में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से पारे में मौसम में राहत है। लेह में दिन का तापमान 17.9 और कारगिल में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed