{"_id":"628099f74240e326f708fc8b","slug":"jammu-kashmir-weather-udate-highest-heat-recorded-in-three-years-in-jammu-and-katra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: जम्मू और कटड़ा में तीन साल में सबसे ज्यादा गर्मी, बटोत, बनिहाल-भद्रवाह में टूटा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: जम्मू और कटड़ा में तीन साल में सबसे ज्यादा गर्मी, बटोत, बनिहाल-भद्रवाह में टूटा रिकॉर्ड
Sun, 15 May 2022 11:43 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 15 May 2022 11:43 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 18 मई तक जम्मू संभाग में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। कश्मीर के कुछ हिस्सों में 16 मई को बारिश हो सकती है, लेकिन अधिक राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
Jammu Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में चढ़ता पारा नए रिकॉर्ड बना रहा है। अमूमन ठंडे रहने वाले बटोत, बनिहाल और भद्रवाह में गर्मी ने नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 18 मई तक जम्मू संभाग में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। कश्मीर के कुछ हिस्सों में 16 मई को बारिश हो सकती है, लेकिन अधिक राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
जम्मू और कटड़ा में भी तीन साल बाद शनिवार को सबसे गर्म दिन बीता। मौसम साफ रहने के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 7 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। गर्म हवाओं से इंसानों के साथ जीव-जंतु भी परेशान हैं। बटोत में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री चढ़कर 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.2 डिग्री चढ़कर 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
भद्रवाह में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.2 डिग्री चढ़कर 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में तीन साल बाद अधिकतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री चढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में मई में ऑलटाइम अधिकतम तापमान 26 मई 1984 को 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी तीन साल बाद अधिकतम तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री चढ़कर 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, घाटी के अधिकांश जिलों में भी दिन का तापमान तीस डिग्री के ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री चढ़कर 31.3, पहलगाम में 26.9 और गुलमर्ग में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन