{"_id":"646ef448b690554a60034e35","slug":"jammu-kashmir-weather-strong-winds-and-rain-continue-four-killed-due-to-falling-tree-in-kishtwar-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी, किश्तवाड़ में पेड़ गिरने से चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी, किश्तवाड़ में पेड़ गिरने से चार की मौत
Thu, 25 May 2023 01:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 25 May 2023 01:15 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 25 और 26 मई को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होगी।
विज्ञापन
Rain in Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की शुरुआत घने बादल, बारिश और तेज हवाओं के साथ हुई। बारिश की बूंदों और हवाओं के साथ लोग सुबह अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए। इससे तापमान में गिरावट आई है। इससे एसी और कूलर को एक बार आराम मिल गया है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 30 मई तक मौसम बिगड़ा रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 25 और 26 मई को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होगी। करीब 30 मई तक मौसम बिगड़ा रहेगा। इस दौरान रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने किसानों को 25 और 26 मई के दौरान सभी कृषि कार्यों को स्थगित करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
उधर, किश्तवाड़ में बिगड़े मौसम के चलते देर रात एक पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जनजातीय समुदाय से जुड़ा एक परिवार के पांच सदस्य जिले के ठकरियां ब्लॉक के भलहाना जंगल में रात्रि विश्राम के लिए रुके थे। परिवार को किश्तवाड़ दच्छन के लिए जाना था। लेकिन रात्रि विश्राम के दौरान बिगड़े मौसम के चलते पेड़ उखड़ उन पर जा गिरा। इससे चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की जान बच गई है। हादसे का पता चलते ही सुबह पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने किश्तवाड़ हादसे पर जताया दुख
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किश्तवाड़ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “किश्तवाड़ में एक दुखद घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया।' उपराज्यपाल ने उपायुक्त को मृतक के परिजनों को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।