फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir weather SrinagarJammu highway restored flights resume after day halt

Weather: पहलगाम में शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा तापमान, छह से 14 फरवरी तक शुष्क मौसम की संभावना

Mon, 05 Feb 2024 03:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 05 Feb 2024 03:00 PM IST
सार

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में 6 से 14 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। पांच फरवरी को बादल छाए रहने और अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
jammu kashmir weather SrinagarJammu highway restored flights resume after day halt
श्रीनगर में बर्फबारी में सैलानी - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू व आसपास के इलाकों में सोमवार धूप खिली। हालांकि हल्के बादलों के साथ ठंडी हवाओं भी देखने को मिल रही है। भारी बर्फबारी के बाद सोमवार को कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे गिर गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है।

विज्ञापन


विज्ञापन


 कोकरनाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, बटोटे में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और भद्रवाह में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान में 6-13 फरवरी तक शुष्क मौसम का संकेत दिया गया है।

6 से 14 तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में 6 से 14 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश हुई है। पांच फरवरी को बादल छाए रहने और अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। छह से 14 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

उड़ानें बहाल, जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर यातायात जारी

कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच हवाई यातायात सोमवार को बहाल कर दिया गया। इससे पहले रविवार को बिगड़े मौसम के चलते सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया था।

भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि पहली उड़ान आज सुबह श्रीनगर हवाईअड्डे पर उतरी। उधर, खराब मौसम के कारण बंद हुए श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है।

कश्मीर इस समय 20 दिन की 'चिल्ला-ए-खुर्द' (छोटी ठंड) से गुजर रहा है, जो 19 फरवरी को समाप्त होगा। इसके बाद 20 फरवरी से 1 मार्च तक 'चिल्ला-ए-बच्चा' (छोटी ठंड) आएगी। पिछले कई दिनों से कश्मीर घाटी में बर्फबारी के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। 40 दिनों की कठोर शीतकालीन अवधि 'चिल्लई-कलां' 29 जनवरी को समाप्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed