{"_id":"6451eab50477334d9507eba5","slug":"jammu-kashmir-weather-snowfall-in-hilly-areas-monsoon-like-showers-in-plains-in-may-coolness-instead-of-heat-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: मई में पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी, मैदानों में मानसून जैसी बौछार, तपिश की जगह ठंडक का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: मई में पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी, मैदानों में मानसून जैसी बौछार, तपिश की जगह ठंडक का अहसास
Wed, 03 May 2023 10:31 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 03 May 2023 10:31 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को भी कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद भी मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Snowfall in Pahalgam
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इससे पहले मंगलवार को दूसरे दिन अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रही। कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई। मई महीने में मानसून जैसी बौछार और बर्फबारी से तपिश की बजाय ठंडक का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
मौसम में आए बदलाव से दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है। कई हिस्सों में पारा सामान्य से 14 डिग्री तक गिर गया है। उधर, खराब मौसम के कारण मंगलवार दूसरे दिन कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को भी कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद भी मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग के अलावा जोजीला, पीरपंजाल, साधना टाॅप, माछिल, गुरेज के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। पुंछ जिला के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पहाड़ों पर बर्फ गिरी है। राजधानी श्रीनगर में दोपहर बाद तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। शाम के समय मौसम खुला, लेकिन बादल छाए रहे। यहां दिन का तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पहलगाम में दिन का तापमान सामान्य से 8.0 डिग्री गिरकर 10.9 और गुलमर्ग में सामान्य से 5.6 डिग्री गिरकर 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में मंगलवार की शुरुआत बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई। यहां दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम के समय मौसम खुला, लेकिन बादल छाए रहे। यहां दिन का तापमान सामान्य से 12.9 डिग्री सेल्सियस गिरकर 22.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री गिरकर 16.4, बटोत में सामान्य से 9.8 डिग्री गिरकर 14.1, कटड़ा में सामान्य से 13.2 डिग्री गिरकर 19.0 और भद्रवाह में सामान्य से 10.6 डिग्री गिरकर 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जानें कहां कितनी हुई बारिश
स्थान बारिश (मिलीमीटर)
- कटड़ा 54.8
- बटोत 50.9
- जम्मू 27.1
- भद्रवाह 7.6
- श्रीनगर 3.9
- पहलगाम 9.2
- गुलमर्ग 11.0