फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Weather news: Rain continues temperature drops highway blocked due to landslide in Ramban

J&K Weather: जम्मू कश्मीर में बारिश का दौर जारी; भूस्खलन के चलते हाईवे ठप, रामबन में स्कूल बंद

Mon, 26 Jun 2023 11:36 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 11:36 AM IST
सार

रामबन में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन और मलबा गिरने के चलते यातायात ठप हो गया है। ट्रैफिक विभाग ने लोगों को मार्ग के बहाल होने तक सफर से बचने की सलाह दी है। वहीं, पुंछ को घाटी से जोड़ने वाल मुगल रोड भी बदले मौसम के चलते बंद हो गया है।  

विज्ञापन
jammu kashmir Weather news: Rain continues temperature drops highway blocked due to landslide in Ramban
Jammu Kashmir Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में आज दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में  शनिवार को  मानसून की दस्तक के साथ मौसम में बदलाव हुआ है। शनिवार को प्रदेश में कुछ हिस्से में बादल बरसे। इसके बाद रविवार को कई जगह धूप खिली तो दोपहर बाद प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। सोमवार की शुरुआत भी बारिश के साथ हुई है। इसके चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं, बरसती बूंदों के बीच लोग अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए। 

विज्ञापन


उधर, रामबन में भारी बारिश के बीच जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन और मलबा गिरने के चलते यातायात ठप हो गया है। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। ट्रैफिक विभाग ने लोगों को मार्ग के बहाल होने तक सफर से बचने की सलाह दी है। वहीं, पुंछ को घाटी से जोड़ने वाल मुगल रोड भी बदले मौसम के चलते बंद हो गया है।  
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। लोगों ने गर्मी से कुछ आराम मिला है। इससे पहले कुछ दिन गर्मी ने लोगों को खूब प्रभावित किया। प्रचंड गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली भी जारी रही। इससे लोग पेयजल सुविधा भी प्रभावित हुई है। अब बारिश होने पर लोगों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रामबन: बारिश के चलते 10वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश

रामबन जिला प्रशासन ने जिले भर में जारी भारी बारिश के बीच 10वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को दिन भर के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। रामबन उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने 10वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया। हालांकि, शिक्षक अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। 
 



28 जून तक बिगड़ा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में मानसून की शुरुआत की घोषणा की। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 25 से 28 जून तक आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर रुक-रुक कर और कई जगह हल्की से मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

भारत के कई राज्यों में मॉनसून पर अपडेट करते हुए आईएमडी ने रविवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून भारत के कई राज्यों में पहुंच चुका है। आईएमडी के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अगले दो दिनों में मानसून आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा, “दक्षिण-पश्चिम मानसून अब सक्रिय है। इसने मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लिया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू के कुछ हिस्सों में भी मानसून आ गया है। यह अगले 2 दिनों में आगे बढ़ेगा और अन्य हिस्सों को भी कवर करेगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed