फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Weather: Mercury rises due to strong sunlight in Jammu rain expected in some parts till June 15

J&K Weather: जम्मू में तेज धूप से चढ़ा पारा, 15 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

Tue, 13 Jun 2023 10:29 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 13 Jun 2023 10:29 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 15 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गरजने के साथ बारिश के आसार हैं। जम्मू में गर्म हवाओं के साथ तपिश ने पसीने छुड़ा रही है।

विज्ञापन
jammu kashmir Weather: Mercury rises due to strong sunlight in Jammu rain expected in some parts till June 15
जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम साफ रहने से जम्मू और कश्मीर के पारे में उछाल आया है। मंगलवार की शुरुआत जम्मू शहर में तेज धूप के साथ हुई। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही उमस का अहसास लोगों को हो रहा है। वहीं, कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान तीस डिग्री और जम्मू में पारा 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। यहां गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 15 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गरजने के साथ बारिश के आसार हैं। जम्मू में गर्म हवाओं के साथ तपिश ने पसीने छुड़ा रही है। जम्मू में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.0 और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में भी मौसम के लगभग साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


बनिहाल में दिन का पारा 28.7, बटोत में 28.7, कटड़ा में 35.5 और भद्रवाह में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहने से तापमान में वृद्धि हुई है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 29.8, पहलगाम में सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 26.0 और गुपलमर्ग में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed