फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather may change next three days alert for floods and landslides rain

Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में आज से तीन दिन बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज, बाढ़ और भूस्खलन के लिए अलर्ट

Thu, 11 Jul 2024 10:18 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 11 Jul 2024 10:18 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिर सकते हैं। वीरवार को जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather may change next three days alert for floods and landslides rain
जम्मू कश्मीर में मानसून - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मानसून की सक्रियता बढ़ने से 11 से 13 जुलाई के बीच कुछ हिस्सों में मौसम अधिक बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिर सकते हैं। वीरवार को जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


जम्मू में निरंतर देर रात या तड़के बारिश के बाद अगले दिन मौसम साफ रह रहा है। यहां बुधवार तड़के भी बारिश हुई। इसके बाद दिनभर हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही। तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई है। यहां दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 74 रहा। जबकि दिन का पारा सामान्य से 2.1 डिग्री गिरकर 33.3 और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


बनिहाल में अधिकतम तापमान 29.0, बटोत में 28.1, कटड़ा में 29.1 और भद्रवाह में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 29.8 और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.7 और न्यूनतम तापमान 10.5 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed