फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather: Jammu is colder than Srinaga

Jammu Kashmir Weather : श्रीनगर से भी ठंडा जम्मू, कोहरे के कारण 11 ट्रेनें और चार उड़ानें प्रभावित

Wed, 10 Jan 2024 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Jan 2024 01:22 AM IST
सार

मंगलवार को श्रीनगर के अधिकतम तापमान 14.2 (सामान्य से 8.1 अधिक) डिग्री के मुकाबले जम्मू सामान्य से 6.5 डिग्री गिरकर 11.6 डिग्री पारे के साथ अधिक ठंडा रहा। घने कोहरे का कारण जम्मू रेलवे स्टेशन पर 11 ट्रेनें देरी से पहुंचीं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather: Jammu is colder than Srinaga
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। मंगलवार को श्रीनगर के अधिकतम तापमान 14.2 (सामान्य से 8.1 अधिक) डिग्री के मुकाबले जम्मू सामान्य से 6.5 डिग्री गिरकर 11.6 डिग्री पारे के साथ अधिक ठंडा रहा। घने कोहरे का कारण जम्मू रेलवे स्टेशन पर 11 ट्रेनें देरी से पहुंचीं।

विज्ञापन


इनमें कई ट्रेनें 11 घंटे की देरी से चल रही हैं। जम्मू एयरपोर्ट पर भी कोहरे के कारण सुबह 11 बजे के बाद ही उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से हो सका, इससे पहले की चार उड़ानों में देरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन


जम्मू रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को देरी से पहुंचने वाली ट्रेनों में पूजा एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से पहुंची। मुरी, झेलम, सियालदाह, उत्तर संपर्क और हेमकुंठ एक-एक घंटा, मालवा एक्सप्रेस आठ घंटे, सुपर एक्सप्रेस तीन घंटे, मद्रास एक्सप्रेस और कामाख्या 6 घंटे, शालीमार एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से पहुंचीं। जम्मू में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, लेकिन दोपहर को मौसम खुल गया और धूप खिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को फिर से कोहरा छा गया। इससे कई स्थानों पर दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। कश्मीर के भी अधिकांश हिस्सों में सुबह-शाम कोहरा छा रहा है। घाटी के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में डल झील समेत कई जलस्रोतों में बर्फ की परत जमी हुई है।

कहां-कितना न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)

  • लेह -8.2
  • गुलमर्ग -4.6
  • कुपवाड़ा - 4.5
  • पहलगाम -4.4
  • काजीगुंड -2.6
  • श्रीनगर -2.4
  • कोकरनाग -1.2
  • भद्रवाह 0.6
  • कटड़ा 6.0
  • जम्मू 6.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed