फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather : Heat breaks record in Kashmir mercury drops due to rain in Jammu

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, जम्मू में बारिश से पारा गिरा, चार से फिर बदलेगा मौसम

Tue, 02 Jul 2024 02:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 02 Jul 2024 02:33 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 3 जुलाई तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में रात और तड़के बारिश के आसार हैं। कश्मीर के भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather : Heat breaks record in Kashmir mercury drops due to rain in Jammu
जम्मू कश्मीर में मानसून - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू कश्मीर में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। जम्मू संभाग में मानसून की सक्रियता बढ़ने से कई हिस्सों में पारे में गिरावट आई है, तो कश्मीर में सोमवार को गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। जुलाई माह का पहला दिन कोकरनाग में नौ, श्रीनगर में चार साल, काजीगुंड और कुपवाड़ा में दो साल बाद सबसे गरम रहा। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से कई डिग्री ऊपर चल रहा है।

विज्ञापन


4 से 7 जुलाई के बीच भूस्खलन, भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 3 जुलाई तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में रात और तड़के बारिश के आसार हैं। कश्मीर के भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 4 से7 जुलाई के बीच कई जगह भारी बारिश , बाढ़, भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पहाड़ों से पत्थर गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, निचले और मैदानी इलाकों में जलभराव हो सकता है। बिजली गिर सकती है।

विज्ञापन

कश्मीर में कई दिन से शुष्क मौसम के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। श्रीनगर में सोमवार को दिन का पारा सामान्य से 4.7 डिग्री चढ़कर 34.3 और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले श्रीनगर में 18 जुलाई 2021 को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज किया गया था। कोकरनाग में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री चढ़कर 31.9 डिग्री दर्ज किया गया। 

इससे पहले 10 जुलाई 2016 को 32.1 डिग्री दर्ज किया गया था। काजीगुंड में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री चढ़कर 32.4 डिग्री रहा। यहां 3 जुलाई 2022 को 33.1 डिग्री पारा रहा था। कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री चढ़कर 33.7 डिग्री रहा, जबकि 1 जुलाई 2022 को 34.7 डिग्री था। पहलगाम में अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 14.7, गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 24.4, न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री दर्ज किया गया। 

जम्मू में निरंतर तड़के बारिश हो रही है, यहां सोमवार को 4.2 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि आर्द्रता का प्रतिशत 73 रहने से उमस परेशान कर रही है। बनिहाल में अधिकतम तापमान 31.0, बटोत में 28.8, कटड़ा में 34.0 और भद्रवाह में 30.8 डिग्री रहा। लेह में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री रहा।

कटड़ा में चॉपर सेवा प्रभावित

कटड़ा में धुंध के कारण लगातार दूसरे दिन सुबह कुछ उड़ानों के बाद कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed